मुलताई मेले में बड़ा हादसा टला — टावर झूला 20 मिनट हवा में अटका, सवारों की सांसें थमी रहीं

बैतूल। मुलताई की पवित्र नगरी में चल रहे महा मेले में आज एक बड़ा हादसा टल गया। मेले में पहली बार लगाए गए नए टावर झूले में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते झूला ऊंचाई पर जाकर वहीं रुक गया और उसमें बैठे लोग करीब 20 मिनट तक हवा में लटके रहे। ऊपर फंसे लोगों में डर साफ दिखाई दे रहा था, नीचे मौजूद परिवारों की धड़कनें भी थम गई थीं। तकनीशियन को तुरंत मौके पर बुलाया गया और खामी दूर होने के बाद ही लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

इस दौरान टावर झूले के आसपास लगे दूसरे झूले भी कुछ देर के लिए बंद हो गए, जिससे मेले में हल्का तनाव फैल गया। हालात तब और बिगड़े जब थोड़ी देर बाद सभी लाइटें और झूले एक साथ बंद पड़ गए, जबकि मेले के दूसरे हिस्सों में सब कुछ सामान्य रूप से चलता रहा। इससे लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फिलहाल तकनीकी टीम लगातार खराबी के कारणों की जांच में जुटी है, जबकि स्थानीय लोगों और दर्शकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *