आईटी पार्क स्थित टीवी फैक्ट्री में चोरी की बड़ी वारदात 5 महिलाओं ने फैक्ट्री में घुसकर ब्रांडेड टीवी चुराई घटना सीसीटीवी में कैद

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आईटी पार्क बढ़वाई इलाके में स्थित एक टीवी फैक्ट्री में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है जहां पांच महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से फैक्ट्री में घुसकर ब्रांडेड एलईडी टीवी चोरी कर ली पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिलाओं ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया पहले एक महिला को सहारा देकर ऊपर उठाया गया और उसे अंदर प्रवेश कराया गया इसके बाद 55 इंच, 50 इंच और 32 इंच की तीन ब्रांडेड टीवी बोरी में भरकर बाहर ले जाई गईं।

फैक्ट्री संचालक ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है फुटेज में महिलाएं बोरी में एलईडी टीवी ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रही हैं बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *