गैस सिलेंडर से भड़की भीषण आग, घर का सामान जलकर राख, टला बड़ा हादसा

शहर के सिविल लाइन इलाके में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान में गैस सिलेंडर से अचानक भीषण आग लग गई, घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में दो सिलेंडरों से गैस रिसाव के बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए आग बुझाने की कोशिश शुरू की और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, इस दौरान एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को भी खाली कराया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, आग लगने की वजह गैस सिलेंडर में लीकेज बताई जा रही है, फिलहाल मामले की जांच जारी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *