IPS मीट में म्यूजिकल शाम, DGP कैलाश मकवाना ने ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाकर लूटी महफिल

भोपाल। राजधानी भोपाल में चल रहे IPS सर्विस मीट में उस वक्त माहौल पूरी तरह बदल गया जब शाम का सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ और गंभीर चर्चाओं के बाद रंगारंग अंदाज देखने को मिला। म्यूजिकल नाइट में IPS अधिकारी पूरी तरह मस्ती के रंग में डूबे नजर आए और कार्यक्रम ने सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान डीजीपी कैलाश मकवाना ने खुद मंच संभाला और बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘मैं निकला गड्डी लेके’ पर अपनी आवाज का जादू बिखेर दिया। डीजीपी को गाते देख पूरा हॉल तालियों और जोश से गूंज उठा और अधिकारी झूमने लगे। उनके साथ मंच पर पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना भी मौजूद रहे और उन्होंने भी गाने में साथ देकर माहौल को और यादगार बना दिया।

सांस्कृतिक शाम में IPS अधिकारियों की कई शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, जिनमें फैशन शो, आदिवासी नृत्य, मालवा संस्कृति पर आधारित परफॉर्मेंस और अन्य कल्चरल एक्टिविटीज शामिल रहीं। मौजूदा डीजीपी के साथ-साथ पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना भी पीछे नहीं रहे और वे अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आए, जिसे देखकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

इस खास शाम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी पहुंचे और IPS अधिकारियों व उनके परिवारों के साथ समय बिताया। सर्विस मीट के दौरान खेलकूद से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक पुलिस अधिकारियों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह मीट सिर्फ पुलिसिंग पर मंथन का मंच नहीं रहा, बल्कि आपसी एकता, खुशी और टीम भावना का खूबसूरत उदाहरण भी बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *