लखनऊ. नए साल के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ को लेकर बड़ा बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की है। सीएम योगी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में नया उत्तर प्रदेश विकसित भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संचालित विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं से उत्तर प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति सहित समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।
सीएम योगी ने आगे कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ईस्वी सन् 2026 में डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियों के प्रभाव से उत्तर प्रदेश समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

