सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बेहद भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराने विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया और एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया, गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया
बताया जा रहा है कि यह घटना गौरझामर थाना क्षेत्र के बजरिया मोहल्ले की है, जहां जमीनी रंजिश और पुराने झगड़े को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, इसी विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया जब आधा दर्जन लोगों ने युवक पर अचानक हमला कर दिया
हमलावरों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने मौत से पहले अपना एक वीडियो बनाकर पूरी आपबीती बताई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, अब देखना होगा कि इस जघन्य वारदात में शामिल सभी आरोपियों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलता है

