भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

भोपाल। राजधानी भोपाल के निशांतपुरा इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां पंकज अहिरवार नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी की कथित बेवफाई से मानसिक रूप से काफी परेशान था।

पुलिस के मुताबिक पंकज ने आत्महत्या से ठीक पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी संध्या और एक युवक विकास पालकर पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने कहा कि उसकी मौत के लिए वही दोनों जिम्मेदार हैं और प्रशासन से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार पंकज काफी समय से वैवाहिक विवाद को लेकर तनाव में था। आरोप है कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी, जिसके बाद वह गहरे अवसाद में चला गया। आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

निशांतपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *