मैराथन के दौरान फिनिश लाइन से पहले टूटी युवक की सांस, ट्रैक पर गिरते ही मच गई अफरा-तफरी

 इंदौर। नेहरू स्टेडियम से आज सुबह शुरू हुई मैराथन उस वक्त दर्दनाक हादसे में बदल गई जब दौड़ के दौरान आर्यन तोड़ी नाम के युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

फिनिश लाइन से महज करीब 100 मीटर पहले आर्यन दौड़ते हुए ट्रैक पर गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोग और आयोजक तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े।

मौके पर मौजूद डॉक्टर भरत रावत ने तुरंत सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही।

हादसे के तुरंत बाद आर्यन को बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक आर्यन तोड़ी मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले थे और उन्होंने विधिवत रजिस्ट्रेशन कर मैराथन में हिस्सा लिया था।

फिलहाल मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *