भोपाल में मस्जिद के बाहर युवक पर हमला, चाकुओं से गोदा गया, हालत गंभीर

भोपाल। राजधानी भोपाल में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताजा मामले में गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में मस्जिद के बाहर एक युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घायल युवक की पहचान जफर उद्दीन के रूप में हुई है, जो जहांगीराबाद का रहने वाला है, उसे गंभीर हालत में तुरंत AIIMS Bhopal में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

हालांकि अभी तक इस हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *