महाकाल की नगरी उज्जैन में पहचान छुपाकर युवक पकड़ा गया, कैफे से हिरासत तक पहुंचा मामला

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शहर में चर्चा और तनाव दोनों को जन्म दे दिया। देश की राजधानी दिल्ली से आए एक युवक पर आरोप है कि उसने अपनी असली पहचान छुपाकर खुद को हिंदू बताया और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों पर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि युवक ने भगवा वस्त्र धारण किए, माथे पर तिलक लगाया और गले में तुलसी की माला पहनकर खुद को सनातनी बताया। आरोप है कि उसने एक हिंदू युवती के साथ होटल में कमरा बुक किया और पहचान छुपाने के लिए कमरा युवती के नाम से लिया। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर और मंगलनाथ मंदिर में दर्शन भी किए।

दर्शन के बाद जब युवक नानाखेड़ा क्षेत्र के एक कैफे में पहुंचा तो वहां मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को उस पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान को लेकर विवाद खड़ा हो गया और माहौल अचानक गरमा गया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और हंगामे की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद शहर में सुरक्षा और सतर्कता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *