FIR ना होने पर युवक का अनोखा प्रदर्शन — कपड़े उतारकर थाने के सामने सड़क पर लेट गया, 15 मिनट तक ट्रैफिक जाम

नर्मदापुरम। सिवनीमालवा में कड़ाके की ठंड के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एफआईआर दर्ज न होने से नाराज एक युवक ने थाने के ठीक सामने कपड़े उतारकर सड़क पर लेटकर अनोखा विरोध प्रदर्शन कर दिया। यह घटना हरदा मुख्य मार्ग की बताई जा रही है, जहां बुधवार रात युवक कालू लोधी ने अचानक सड़क पर विरोध करना शुरू किया, जिससे करीब 15 मिनट तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। कालू लोधी का आरोप है कि आशीष कटारे उसके घर पहुंचा और चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर सिर्फ धारा 151 की कार्रवाई दर्ज की और उसे घर भेजने की तैयारी कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर कालू ने सड़क पर लेटकर विरोध जताया। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित किया और युवक को समझाइश देकर सड़क से हटाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *