भोपाल। पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ कर दिया गया है और इस फैसले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है और महापुरुषों के अप्रतिम योगदान के प्रति यह सम्मान वास्तव में वंदनीय है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर लिए गए इस विशेष निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट को श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम से घोषित करना समाज के महापुरुषों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई पहचान देने की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

