दूषित पानी कांड के बाद हटाए गए अपर आयुक्त, आकाश सिंह को मिली जिम्मेदारी, इंदौर नगर निगम को मिले तीन नए एडिशनल कमिश्नर

भोपाल। इंदौर के दूषित पानी कांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त रुख का असर तुरंत देखने को मिला है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब आकाश सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही इंदौर नगर निगम को तीन नए अपर आयुक्त भी मिले हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

खरगोन जिले के जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अलीराजपुर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर सिंह को भी नगर निगम में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इंदौर के उप परिवहन आयुक्त आशीष कुमार पाठक को भी अपर आयुक्त बनाया गया है।

दूषित पानी से हुई मौतों के बाद प्रशासनिक स्तर पर यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही तय करने की दिशा में सख्त संदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *