Gaurav Khanna के साथ तलाक की अफवाहों पर Akanksha Chamola की सफाई, बोलीं मेरा मोटिव वही था

टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं, पहले अनुपमा से चर्चा में आए, फिर बिग बॉस 19 जीतने के बाद लाइमलाइट में रहे और अब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहें तेज हो गईं। दरअसल गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के रिश्ते में दरार की खबरों ने फैंस को चौंका दिया, जिसके बाद अब आकांक्षा ने इन चर्चाओं पर खुलकर अपनी बात रखी है।

कुछ दिन पहले आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर रिश्तों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है, इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद दोनों के रिश्ते में सब ठीक नहीं चल रहा और तलाक की खबरें हवा में तैरने लगीं।

अब इन तमाम अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए आकांक्षा चमोला ने एक मीडिया इंटरव्यू में साफ किया कि इस पोस्ट को जरूरत से ज्यादा गलत तरीके से लिया गया, उन्होंने कहा कि सच कहूं तो उन्हें इन बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उस वक्त वे अपने शो के प्रमोशन में व्यस्त थीं और उनका मोटिव वही था, उन्हें अंदाजा था कि लोग पोस्ट को गलत समझ सकते हैं लेकिन इतना ज्यादा गलत अर्थ निकालेंगे यह उन्होंने नहीं सोचा था, बाद में उन्होंने यह भी क्लियर कर दिया था कि पोस्ट शो के प्रमोशन के लिए थी।

आकांक्षा के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरें महज अफवाह हैं और उनके रिश्ते में किसी तरह की दरार नहीं है। गौरव और आकांक्षा टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक माने जाते हैं, दोनों ने साल 2016 में शादी की थी और करीब एक दशक से उनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है, जिसे फैंस आज भी कपल गोल्स के तौर पर देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *