आकाश, तूने मुझे मजबूर कर दिया… शादी से इनकार पर BA छात्रा ने किया सुसाइड, वीडियो में बोली– मेरे पास मरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बॉयफ्रेंड की बेवफाई और शादी से इनकार से आहत 19 वर्षीय BA छात्रा गुनगुन ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवती ने एक भावुक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने प्रेमी आकाश को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और मामले ने तूल पकड़ लिया।

वीडियो में गुनगुन कहती है कि आकाश, तुमने मुझे इतना मजबूर कर दिया कि अब मेरे पास मरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है। मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया, मैं मूव ऑन नहीं कर सकती, आई लव यू सो मच। इसके बाद वह अपनी मां से माफी मांगते हुए कहती है कि आई एम सॉरी मम्मी, आप दुनिया की बेस्ट मम्मी हो, लेकिन आकाश की वजह से मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है। इतना कहने के बाद युवती ने वीडियो बंद किया और आत्महत्या कर ली।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक आकाश को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन हाल ही में आकाश ने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे मानसिक रूप से टूट चुकी गुनगुन ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। यह मामला एक बार फिर रिश्तों में भरोसे और संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *