2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने 2027 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि जनता इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है, उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक गैंग की तरह काम कर रही है और समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए लगातार षड्यंत्र रच रही है

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की षड्यंत्रकारी चुनौतियों से निपटने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है, उन्होंने मौजूदा हालात को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि संवाद और सामाजिक सद्भाव ही लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं, उनका कहना है कि आज देश के नागरिकों का जीवन संकट में है और सकारात्मक राजनीति ही इसका समाधान है

उन्होंने आगे कहा कि बिना विचार और सकारात्मक सोच के कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता, समाजवादी विचारधारा ने हमेशा देश और समाज को दिशा दी है और आगे भी देती रहेगी, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कारण जनता में निराशा और हताशा का माहौल है और प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस लड़ाई को गंभीरता से लें, अनुशासन और सादगी बनाए रखें और किसी को उकसाने से बचें, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा अपने सिद्धांतों पर चलती है और कभी समझौता नहीं करती, साथ ही भाजपा पर झूठ और अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका जवाब सच्चाई और जागरूकता से दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *