‘पेन ड्राइव में सारे सबूत हैं’… शंकराचार्य मामले में आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर भी आरोप

उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य विवाद को लेकर सियासत और कानूनी हलचल तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ झूंसी थाने में POCSO एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। अब शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनके पास एक पेन ड्राइव में यौन शोषण से जुड़े अहम सबूत मौजूद हैं।

आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट से आरोपों की पुष्टि होती है और यदि सच्चाई सामने लानी है तो शंकराचार्य को भी अपना मेडिकल परीक्षण कराना चाहिए ताकि पूरा मामला साफ हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अदालत में प्रमाण प्रस्तुत किए थे, जिसके आधार पर ही केस दर्ज हुआ।

इतना ही नहीं, आशुतोष ब्रह्मचारी ने राजनीतिक आरोप भी लगाए। उनका दावा है कि संबंधित मठ को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से फंडिंग मिलती है और वहां कई अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने हवाला के जरिए विदेशों से पैसे आने और गंभीर अनियमितताओं के भी आरोप लगाए।

फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और आरोपों की पुष्टि या खंडन अदालत और जांच एजेंसियों की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, लेकिन इन बयानों ने प्रदेश की राजनीति और धार्मिक हलकों में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *