राजधानी भोपाल में लव जिहाद का आरोप, पहचान छिपाकर युवती के साथ होटल में रुका दानिश, हिंदू संगठन ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

भोपाल। राजधानी भोपाल से एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां दानिश नाम का युवक अपनी पहचान छिपाकर एक युवती के साथ होटल में ठहरा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, युवक को पकड़कर हंगामा किया और उसकी पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

यह पूरा मामला मिसरोद स्थित इंडस एरिया का बताया जा रहा है। मंडीदीप के रहने वाले युवक और युवती ने यहां एक होटल में किराए पर कमरा लिया था। आरोप है कि युवक दानिश ने अपना नाम बदलकर होटल में रुकने की जानकारी छिपाई थी।

सूचना मिलने पर भवानी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को घेर लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और कार्यकर्ताओं ने युवक की धुनाई कर दी। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *