कुत्तों को जहर देकर मारने का आरोप, भूखे आवारा कुत्तों को खिलाया गया जहर, डॉग लवर ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर एक डॉग लवर ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह पूरा मामला शाहपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां लक्ष्मी कैंपस में रहने वाले आवारा कुत्तों को कथित तौर पर जहर खिलाया गया। डॉग लवर का आरोप है कि परिसर के कुछ लोगों ने भूखे कुत्तों को जहर देकर उनकी जान ले ली।

बताया गया कि 25 जनवरी को कॉलोनी में मौजूद चार कुत्तों में से दो अचानक गायब हो गए, जबकि कैंपस में बचे दो कुत्तों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों कुत्तों की मौत हो गई।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जांच के दौरान जहर दिए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *