MP में कथित लव जिहाद का मामला, हिंदू युवती ने लगाए गंभीर आरोप

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बार फिर कथित लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है।
पीड़िता के अनुसार सलीम खान नाम के युवक ने पहले पहचान छुपाकर उससे दोस्ती की, फिर प्रेम संबंध बनाकर शादी की और बाद में उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव डाला।

युवती का आरोप है कि शादी और धर्म परिवर्तन के बाद वह एक बच्चे की मां बनी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने किसी दूसरी युवती से दूसरी शादी कर ली।
इसके बाद पीड़िता के साथ प्रताड़ना और मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया।

धर्म परिवर्तन के बाद तीन तलाक का आरोप

यह मामला विदिशा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने धोखाधड़ी कर उससे शादी की और धर्म परिवर्तन के बाद उसे तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हलाला कराने की कोशिश का भी दावा

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि तलाक के बाद काजी के जरिए उसका हलाला कराने का प्रयास किया गया।
फिलहाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस मामले की जानकारी एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *