ईरान-इजराइल तनाव के बीच एमपी सरकार की बड़ी पहल, खाड़ी देशों में रह रहे नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

 भोपाल। ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी पहल करते हुए खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके साथ ही नई दिल्ली में एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रदेशवासियों को तुरंत सहायता मिल सके।

प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम बनाया है। इस कंट्रोल रूम के जरिए खाड़ी देशों में पढ़ाई, नौकरी, व्यापार या पर्यटन के लिए गए मध्यप्रदेश के नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकार ने बताया है कि कंट्रोल रूम के माध्यम से जरूरत पड़ने पर भारत सरकार और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर प्रदेशवासियों को सहायता दिलाई जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 जारी किया गया है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9818963273 और ईमेल mphelpdeskgulf@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।

प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि खाड़ी देशों में रह रहे किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी या सहायता की जरूरत हो, तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर मदद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *