शादी की खबरों के बीच Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने Rome में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, शेयर किए अलग-अलग पोस्ट

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा इस वक्त खूब चर्चा में हैं। दोनों की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। इसी बीच यह कपल विदेश में दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए रोम में नजर आया। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रोम की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन एक-दूसरे के पोस्ट में नजर नहीं आए।

रश्मिका मंदाना ने दो दिन पहले ही अपने रोम वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। वहीं, नए साल के पहले दिन विजय देवरकोंडा ने भी रोम में छुट्टियां मनाने की जानकारी दी। उनकी एक फोटो कोलोसियम के सामने पोज देते हुए वायरल हुई।

विजय ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे प्यारे दोस्तों। हम साथ-साथ आगे बढ़ें, खूब यादें बनाएं, महान काम करें, प्यार और खुशी फैलाएं। आप सभी को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।”

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में सगाई की है, हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबरें हैं कि यह जोड़ी 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर के एक महल में शादी के बंधन में बंधने वाली है। शादी एक इंटीमेट फंक्शन होगा, जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *