परमानेंट घर पर बैठा देंगे आरिफ मसूद ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम कलेक्टर को दी चेतावनी MLA के बयान से मचा सियासी बवाल

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मंच से गरजते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला और साथ ही अपनी ही पार्टी के नेताओं को भी खुली नसीहत दे डाली, उन्होंने कहा कि आपस में लड़ाई बंद करें क्योंकि गड़बड़ जनता नहीं बल्कि सियासतदान करते हैं, एसआईआर को लेकर उन्होंने बुरहानपुर कलेक्टर को भी चेतावनी दी, इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया और बीजेपी ने इस पर तीखा पलटवार किया।

भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद एक दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी के डर में न रहें और हर मुद्दे पर एकजुट होकर साथ खड़े हों, उन्होंने कहा कि अगर आज साथ नहीं खड़े हुए तो याद रखना कल हम आपको परमानेंट घर पर बैठा देंगे, जब लोगों पर जुल्म होता है, संविधान को कुचला जाता है और अधिकारों पर हमला होता है, तब अगर आप बहाने बनाकर घर बैठे रहेंगे और सिर्फ वोट के वक्त निकलेंगे तो यह गलतफहमी मत पालिए कि बीजेपी बहुत ताकतवर है, बीजेपी में न पहले ताकत थी और न आज है।

आरिफ मसूद ने आगे कहा कि बीजेपी किसी की सगी नहीं है और उसे सिर्फ सत्ता से मोहब्बत है, उन्होंने पुलवामा का जिक्र करते हुए सरकार पर भी सवाल उठाए, वहीं एसआईआर को लेकर बुरहानपुर कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि मुकदमों के लिए भी तैयार रहें, वक्त बढ़ने के बाद छोड़ा नहीं जाएगा, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम करे और कलेक्टर जिसके हाथ में चुनावी प्रक्रिया है वह बीजेपी का झुनझुना न बने।

आरिफ मसूद के इस बयान के बाद सियासी बवाल तेज हो गया, बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पहले मुस्लिम तुष्टिकरण का खेल खेलती थी और अब खुद ही अपने जाल में फंस गई है।

बयान पर घिरे आरिफ मसूद ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा पूरी कांग्रेस की ओर नहीं बल्कि उन नेताओं की तरफ था जो पार्टी में रहकर बीजेपी की मदद करते हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे नेता संभल जाएं और अगर शिकायत आए तो समझ लें कि अब बात गंभीर है, आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर कुछ नेता बीजेपी यानी फूल की मदद कर रहे हैं और ऐसे लोगों से पार्टी को नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *