बिहार कांग्रेस में बवाल के बाद अब नाराज नेताओं की दस्तक दिल्ली में, राहुल गांधी से मिलने की तैयारी – कल से शुरू होगा संविधान बचाओ कार्यक्रम
पटना। बिहार कांग्रेस में जारी गहमागहमी अब दिल्ली की राजनीति को भी गर्माने वाली है। प्रदेश कांग्रेस में टिकट बंटवारे और संगठनात्मक फैसलों को लेकर उठे बवंडर के बीच कई नाराज नेता सोमवार देर रात दिल्ली पहुंच चुके हैं। कांग्रेस कमेटी सदस्य आनंद माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव और करीब आधा दर्जन असंतुष्ट नेताओं ने…
