प्रियंका गांधी का बड़ा हमला — “तीन साल में गिरे 27 पुल, अब जनता को खरीदने की कोशिश, बिहार का भविष्य तुम्हारे हाथ में
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पूर्वी चंपारण के गोविंदपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री अब जनता के असली मुद्दों से…
