परिवार के साथ समय बिताना मेरा संवैधानिक अधिकार, हेमंत कटारे ने BJP में जाने की अटकलों पर लगाया विराम
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद हेमंत कटारे ने खुद सामने आकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इस्तीफे के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज थीं, लेकिन कटारे ने साफ शब्दों में इन सभी कयासों पर फुल स्टॉप लगा दिया…
