छपरा से आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का पलटवार — “पहले जंगलराज था, तो आपने कौन सा स्वर्ग बना दिया?
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से मैदान में उतरे भोजपुरी सुपरस्टार और आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने आज अपने चुनावी अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। सिताबदियारा पहुंचकर उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। यहीं से उन्होंने जनता के बीच अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया।…
