दतिया। लंबित मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं सामने रखीं।
भारी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने और लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग उठाई, प्रदर्शन के दौरान हमारी मांगे पूरी करो और पुरानी पेंशन बहाल करो जैसे नारे गूंजते रहे।
शिक्षकों ने ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, ई-अटेंडेंस पर रोक लगाने, नवीन शिक्षक और संविदा अध्यापकों से जुड़ी लंबित मांगों के समाधान सहित अन्य मुद्दों को शामिल करते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।

