31 अक्टूबर को फिर गूंजेगा सवाल — कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? बाहुबली की री-रिलीज का ट्रेलर धमाकेदार अंदाज़ में हुआ रिलीज!

फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली की ऐतिहासिक कृति ‘बाहुबली’ एक बार फिर पर्दे पर लौट रही है! जी हां, इस फिल्म का ट्रेलर री-रिलीज से पहले ही फैंस के दिलों में पुरानी यादें ताज़ा कर गया है। रिलीज़ हुआ नया ट्रेलर देखकर दर्शक एक बार फिर उसी भव्य दुनिया में खो गए हैं — वही महल, वही युद्ध, वही सस्पेंस… जिसने पूरे देश को दीवाना बना दिया था।

31 अक्टूबर को बाहुबली फिर से देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, और दर्शकों की दीवानगी अपने चरम पर है। इस फिल्म ने जब पहली बार रिलीज़ होकर इतिहास रचा था, तब अपने विशाल सेट्स, शानदार एक्शन और रोमांचक कहानी के ज़रिए भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था।

बाहुबली’ ने ही पैन-इंडिया सिनेमा की लहर शुरू की, जिससे ‘KGF’ और ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रास्ता खुला। वहीं ‘बाहुबली 2’ आज भी भारतीय बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी हिट्स में गिनी जाती है — ऐसे रिकॉर्ड्स के साथ जिन्हें तोड़ना अब भी किसी फिल्म के लिए आसान नहीं।

अब जब यह फिल्म फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है, तो यह सिर्फ एक री-रिलीज नहीं, बल्कि एक मौका है उस जादू को दोबारा महसूस करने का…
क्योंकि बाहुबली सिर्फ एक फिल्म नहीं — एक युग है, एक एहसास है… और वो एहसास फिर लौट आया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *