निगम स्लॉटर हाउस में गौमांस मामला, असलम चमड़े को भेजा गया जेल, रिमांड खत्म होने पर SIT ने किया कोर्ट में पेश

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस से जुड़े बहुचर्चित गौमांस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़े को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

दरअसल तीन दिन की रिमांड पूरी होने के बाद एसआईटी ने असलम चमड़े को कोर्ट में पेश किया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। एसआईटी ने आज कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। वहीं स्लॉटर हाउस संचालन में महापौर और निगम अधिकारियों की भूमिका को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है, जबकि हिंदूवादी संगठन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं। मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और जांच एजेंसियां हर पहलू से पड़ताल में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *