दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह, लेकिन अधूरी रह गई एक खास ख्वाहिश

कॉमेडियन भारती सिंह के घर दूसरी बार बच्चे की खुशखबरी आई है। 41 साल की उम्र में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को इस मौके पर कई सेलेब्रिटीज़ ने बधाई दी है।

दूसरी बार भी भारती ने बेटे को जन्म दिया है।

आज सुबह भारती लाफ्टर शेफ की शूटिंग करने जा रही थीं, तभी उनका वॉटर बैग फट गया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब उनके बड़े बेटे लक्ष्य यानी ‘गोला’ को छोटा भाई मिल गया है।

हालांकि, भारती सिंह चाहती थीं कि इस बार उनकी बेटी हो। उन्होंने अपने व्लॉग में भी कहा था कि इस बार बेटी की ख्वाहिश है, लेकिन यह ख्वाहिश अधूरी रह गई।

प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती ने काम जारी रखा।

उन्होंने कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ’ सीजन 3 होस्ट किया। सेट पर अक्सर वे आने वाले बच्चे की बात करती थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने व्लॉग्स बनाए और शूटिंग भी की।

हाल ही में उन्होंने अपने पति हर्ष और बेटे के साथ मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था, जिसमें उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने नौ साल तक डेट करने के बाद 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी।

साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे ‘गोला’ को जन्म दिया था। दोनों की पहली मुलाकात ‘कॉमेडी सर्कस’ में हुई थी। यह कपल अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के व्लॉग्स भी यूट्यूब पर शेयर करता रहता है।

अब भारती सिंह दूसरी बार बेटे की मां बन चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *