भोपाल नगर निगम सख्त, प्रॉपर्टी और जल कर बकायेदारों पर होगी तालाबंदी

 भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम प्रशासन ने टैक्स वसूली को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। प्रॉपर्टी टैक्स और जल कर नहीं चुकाने वाले बकायेदारों के खिलाफ अब सीधी तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन का कहना है कि लगातार नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार टैक्स बकाया रखने वाले मैरिज गार्डन और बैंक्वेट हॉल संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर भी सख्ती बरती जाएगी। लंबित मामलों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के वेतन से कटौती तक की कार्रवाई की जा सकती है।

निगम आयुक्त ने इस पूरे मामले को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली है। बैठक में 50 से अधिक लोगों के आयोजन स्थलों के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और सभी लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *