नहीं थम रहे भोपाल नगर निगम के कारनामे, पानी की लाइन के ऊपर बना शौचालय, लीकेज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा में हुई जल त्रासदी में अब तक दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इस भयावह हादसे के बाद भी भोपाल नगर निगम ने मानो कोई सबक नहीं लिया है।

गैस पीड़ित इलाके में नगर निगम का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पीने के पानी की पाइपलाइन के ठीक ऊपर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह से पानी की मुख्य लाइन गुजरती है, उसी के ऊपर शौचालय बना दिए जाने से बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

अगर भविष्य में पाइपलाइन में कहीं भी लीकेज हुआ तो शौचालय का गंदा पानी सीधे पीने के पानी की लाइन में मिल सकता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

सबसे बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि अगर पाइपलाइन में कोई तकनीकी खराबी आती है तो उस स्थिति में मरम्मत कैसे की जाएगी, जब उसके ऊपर पक्का निर्माण खड़ा कर दिया गया है।

इस पूरे मामले पर भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि स्थानीय इंजीनियर ने तकनीकी विश्लेषण जरूर किया होगा, मामला उनके संज्ञान में आया है और अधिकारियों से चर्चा कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *