बिहार चुनाव ब्रेकिंग: तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, मुकेश सहनी बनेंगे डिप्टी CM, अशोक गहलोत ने की घोषणा

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर दिया है। राजद नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि सभी प्रमुख नेताओं की सहमति से यह निर्णय लिया गया है।

तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि “तेजस्वी की परछाई भी अगर गलत काम करेगी, तो उसे भी तेजस्वी सजा दिलाई जाएगी। हम एक नया बिहार बनाएंगे।” उनका यह संकल्प जनता के बीच उत्साह का माहौल बना रहा है।

अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का लंबा राजनीतिक अनुभव है और जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिलेगा। साथ ही, उन्होंने मुकेश सहनी को संघर्षशील और युवावर्ग का प्रतिनिधि बताते हुए उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।

गहलोत ने सीधे सवाल उठाया कि महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया, अब देखना यह है कि NDA से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा।

उन्होंने NDA सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की वर्तमान स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरा है। विपक्षी आवाज़ों को दबाया जा रहा है, लोकतंत्र में छाया बन रही है। उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील की कि महागठबंधन को समर्थन दें ताकि बिहार का विकास सुनिश्चित हो सके।

यह ऐलान बिहार की सियासत में बड़ा मोड़ ला सकता है, जहां महागठबंधन और NDA के बीच मुख्यमंत्री पद की लड़ाई अब और भी गर्म हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *