बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सियासी माहौल अब पूरी तरह गरमाने लगा है। एनडीए के अंदर सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच दिल्ली में एक बड़ी बैठक हो रही है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद बिहार के सियासी समीकरणों पर फीडबैक ले रहे हैं।
इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी शामिल हैं। चर्चा का मुख्य एजेंडा है — एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा आखिर कैसे और कितनी संख्या में तय किया जाए।
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बार पिछली बार से ज़्यादा सीटों की दावेदारी कर सकती है, जबकि जदयू भी अपनी मजबूत स्थिति के तर्क दे रही है। ऐसे में दोनों दलों के बीच बातचीत बेहद अहम मानी जा रही है।
दिल्ली में जारी इस बैठक के बाद जल्द ही बिहार के सियासी समीकरणों में बड़ा ऐलान हो सकता है।
फिलहाल सबकी निगाहें इस बैठक के नतीजों पर टिकी हैं…

