जान की बाजी लगाकर पहुंचे सीएम मोहन यादव! विपक्ष ने हेलीपैड खोदा, रास्ता बंद किया – फिर भी जनता तक पहुंचे मुख्यमंत्री

भोपाल/पटना। Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी बीच बिहार में एनडीए के समर्थन में प्रचार कर रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ऐसा जज़्बा दिखाया जिसने पूरे बिहार में चर्चा छेड़ दी। पार्टी हाईकमान ने उन्हें बिहार चुनाव का स्टार प्रचारक बनाया है, और वे पूरे जोश के साथ एनडीए के पक्ष में जनसमर्थन जुटा रहे हैं।

मनेर विधानसभा में आज एक अनोखा वाकया देखने को मिला — जब सीएम मोहन यादव की जनसभा रोकने के लिए विपक्ष ने बड़ी साजिश रच डाली। सभा स्थल तक जाने वाला रास्ता और यहां तक कि हेलीपैड तक खोद दिया गया। लेकिन सीएम मोहन यादव ने ठान लिया था कि वे जनता से जरूर मिलेंगे। उन्होंने कहा — “मैं जनता से मिलने आ रहा था, तो रास्ते खोद दिए, हेलीपैड खोद दिया। लेकिन मैं कहता हूं कि चाहे जो करो, मैं जनता से मिलने के लिए जान की बाजी लगाकर आने को तैयार हूं।”

सभा स्थल पर पहुंचते ही उन्होंने एक स्पष्ट संदेश दिया — “जनता से मिलने से हमें कोई नहीं रोक सकता। जनहित ही हमारे लिए सर्वोपरि है।” भारी भीड़ के बीच जब उन्होंने ये बातें कहीं तो तालियों की गूंज से पूरा मैदान हिल उठा।

मुख्यमंत्री आज पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा में नितिन नबीन, मनेर में जितेंद्र यादव और मधेपुरा में कविता साह के समर्थन में जनता से वोट की अपील करने पहुंचे थे। हर जगह उनके रोड शो और जनसभाओं में जबरदस्त भीड़ उमड़ी।

डॉ. मोहन यादव की सभाओं का असर जनता पर साफ दिख रहा है। वे लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं और हर जगह यह संदेश दे रहे हैं कि “केवल एनडीए ही जनता के सपनों को साकार कर सकती है।”

सभा में बोलते हुए उन्होंने कहा — “आज वक्त हमें बदलाव करने की चुनौती दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। मोदीजी गरीबी से लड़कर निकले और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। मेरे परिवार में कोई सांसद नहीं, कोई विधायक नहीं, लेकिन ये बीजेपी और एनडीए ही है जिसने आपके बीच के इस गोपाल को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया।”

उन्होंने कहा कि चुनाव की घड़ी रुकती नहीं है — “चुनाव चलता रहता है, और हमें जनता के बीच रहना है। चाहे रास्ते खोद दो या हेलीपैड, लेकिन हमारा काम जनता तक पहुंचना है।”

डॉ. यादव ने जनता से अपील की — “एनडीए प्रत्याशियों को जिताइए, ताकि बिहार में फिर से विकास का रास्ता मजबूत हो।”

वहीं, एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से महागठबंधन में हड़कंप मच गया है। विपक्ष जानता है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव का जनता पर गहरा असर पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने उनकी सभा रोकने की कोशिश की। लेकिन डॉ. मोहन यादव ने अपने संकल्प और हिम्मत से सबको दिखा दिया — “जनता के लिए लड़ने वाले को कोई नहीं रोक सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *