Bihar Elections 2025: जदयू की पहली लिस्ट आज, कल से चुनावी शंखनाद करेंगे सीएम नीतीश, दरभंगा और समस्तीपुर में रैली

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। इस बीच सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी कड़ी में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने स्पष्ट किया कि आज, 15 अक्टूबर, जदयू की पहली उम्मीदवार सूची जारी होगी। वहीं, कल गुरुवार को दूसरी सूची सामने आएगी।

सीएम नीतीश कुमार कल से करेंगे चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत। समस्तीपुर और दरभंगा में दोनों जगह रैलियों के जरिए जनता से संवाद करेंगे। संजय झा ने कहा कि एनडीए में सब कुछ स्पष्ट है — चाहे वह सीट शेयरिंग का मामला हो या उम्मीदवारों का चुनाव, सभी नंबर सामने हैं। वहीं विपक्ष के दल आज तक अपना फाइनल फार्मूला नहीं तय कर पाए हैं।

संजय झा ने उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी और अन्य सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कथित “नैरेटिव सेट” कर रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार हमेशा से सक्रिय रहे हैं। जो लोग सिर्फ बातें बना रहे हैं, उन्हें चुनाव के रिजल्ट जवाब देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *