बिहार चुनाव 2025: पटना पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, बोले— प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से बिहार ने रचा विकास का इतिहास

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के दिग्गज नेताओं का लगातार आगमन हो रहा है। आज यानी 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर बिहार में हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी बिहार में चुनावी रैलियों के जरिए माहौल बना रहे हैं। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पटना पहुंचे।

पटना पहुंचते ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि वे यहां बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता के नामांकन में शामिल होने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से बिहार ने विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जो बदलाव आज बिहार में नजर आ रहा है, वह जनता भी महसूस कर रही है।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि बिहार की नई इमारतें और बदला हुआ ढांचा इस बात का सबूत हैं कि राज्य का नक्शा बदल चुका है। जनता एनडीए के साथ है और इस बार भी बिहार में एनडीए की ही सरकार बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *