बिहार चुनाव: JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जेडीयू ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं और अंतिम मुहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगाई है। पहली लिस्ट में आलमनगर से नरेन्द्र नारायण यादव, मधेपुरा से कविता साहा, महाराजगंज से हेम नारायण साह और मोकामा से अनंत सिंह को टिकट दिया गया है। पार्टी ने जातिगत समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।

कुछ सीटों को लेकर पहले जेडीयू और चिराग पासवान की लोजपा में मतभेद की खबरें सामने आई थीं, लेकिन इन सीटों पर अभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है। एनडीए के भीतर सीटों का बंटवारा तय हो चुका है, जिसमें बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटें मिली हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं।

जेडीयू की पहली लिस्ट में उम्मीदवार इस प्रकार हैं:

आलमनगर- नरेन्द्र नारायण यादव, बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता, सिंहेश्वर- रमेश ऋषिदेव, मधेपुरा- कविता साहा, सोनबरसा- रत्नेश सादा, महिषी- गुंजेश्वर साह, कुशेश्वरस्थान- अतिरेक कुमार, बेनीपुर- विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल, बहादुरपुर- मदन सहनी, गायघाट- कोमल सिंह, मीनापुर- अजय कुशवाहा, सकरा- आदित्य कुमार, कांटी- अजीत कुमार, कुचायकोट- अमरेन्द्र कुमार पांडेय, भोरे- सुनील कुमार, हथुआ- रामसेवक सिंह, बरौली- मंजीत सिंह, जीरादेई- भीषम कुशवाहा, रघुनाथपुर- विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह, बड़हरिया- इन्द्रदेव पटेल, महाराजगंज- हेम नारायण साह, एकमा- धुमल सिंह, माँझी- रणधीर सिंह, परसा- छोटे लाल राय, वैशाली- सिद्धार्थ पटेल, राजापाकर- महेन्द्र राम, महनार- उमेश सिंह कुशवाहा, कल्याणपुर- महेश्वर हजारी, वारिसनगर- मांजरीक मृणाल, समस्तीपुर- अश्वमेघ देवी, मोरवा- विद्यासागर सिंह निषाद, सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी, विभूतिपुर- रवीना कुशवाहा, हसनपुर- राज कुमार राय, चेरिया बरियारपुर- अभिषेक कुमार, मटिहानी- राजकुमार सिंह, अलौली- रामचंद्र सदा, खगड़िया- बब्लू मंडल, बेलदौर- पन्ना लाल पटेल, जमालपुर- नचिकेता मंडल, सूर्यगढ़ा- रामानन्द मंडल, शेखपुरा- रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा- कुमार पुष्पंजय, अस्थावाँ- जितेन्द्र कुमार, राजगीर- कौशल किशोर, मोकामा- अनंत सिंह, फुलवारी- श्याम रजक, मसौढ़ी- अरूण मांझी, संदेश- राधा चरण साह, जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा, डुमराँव- राहुल सिंह, राजपुर- संतोष कुमार निराला।

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को संपन्न होगा। मतदान के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *