बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक का विवादित बयान — राहुल गांधी को बताया पाकिस्तानियों का जननायक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी ने आग लगा दी है। बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसने राजनीतिक माहौल को और भी गरमा दिया है।

अजय आलोक ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वीडियो में उन्होंने कांग्रेस को “गैंडी कांग्रेस” कहते हुए कहा — “अरे बेहया, बेशरम गैंडी कांग्रेस… तुम्हें शर्म भी नहीं आती! कर्पूरी ठाकुर जी की उपाधि तक चोरी करने के लिए बिहार आते हो… और अब भी वही कर रहे हो! इतना गाली सुनने के बाद भी जननायक बन गए!”

लेकिन विवाद तब और बढ़ गया जब अजय आलोक ने राहुल गांधी को पाकिस्तानियों का जननायक बता दिया। उन्होंने कहा — “राहुल गांधी जननायक हैं, लेकिन भारत विरोधियों के… पाकिस्तानियों के। पाकिस्तान में इनके कितने जयकारे लगते हैं, वहीं चले जाएं! अब तो कोई उपाय नहीं बचा है, पाकिस्तान ही जाना पड़ेगा।”

अजय आलोक यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सालों में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सिमट जाएगी, और खुद राहुल गांधी को पाकिस्तान की नागरिकता के लिए आवेदन कर देना चाहिए।

अपने बयान के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा — “गैंडी बनेंगे जननायक — भारत विरोधियों के, नक्सलियों के, पाकिस्तानियों के — जय श्री राम।”

अब सवाल यह है कि इस बयान के बाद कांग्रेस और महागठबंधन की तरफ से कैसी प्रतिक्रिया सामने आती है।
राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है, और सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ चुकी है।
एक तरफ बीजेपी समर्थक इसे राहुल गांधी के खिलाफ “सच बोलना” बता रहे हैं,
तो दूसरी ओर कांग्रेस समर्थक इसे “घटिया राजनीति और व्यक्तिगत हमले” कहकर निशाना साध रहे हैं।

बहरहाल, अजय आलोक का यह बयान अब बिहार से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में नया तूफ़ान खड़ा कर चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *