भोपाल में बीजेपी का प्रशिक्षण महाभियान शुरू: सीएम डॉ. मोहन यादव समेत कई नेता शामिल, कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और संगठन पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

 भोपाल। राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण महाभियान शुरू हो गया है, जिसमें प्रदेशभर से आए प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रशिक्षण के प्रभारी के.सी. पटेल सहित सभी जिलों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रशिक्षण महाभियान को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले से लेकर मंडल स्तर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में वक्ता कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि वे संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इसके साथ ही नए दौर में सोशल मीडिया की बढ़ती अहमियत को देखते हुए पार्टी का विशेष फोकस सोशल मीडिया पर भी रखा गया है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी तरीके से काम करने और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के तरीकों के बारे में भी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *