ब्राह्मणों को मिलना चाहिए आरक्षण, पूर्व आईएएस नियाज खान का बड़ा बयान, एक्स पोस्ट से मचा सियासी हलचल

 भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं और इस बार उन्होंने ब्राह्मण आरक्षण को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुलकर अपनी राय रखी है।

नियाज खान ने पोस्ट में लिखा कि ब्राह्मण सनातन धर्म के हजारों सालों से संरक्षक रहे हैं, इसलिए उनका सर्वांगीण विकास जरूरी है और आबादी के अनुपात में उन्हें भी आरक्षण मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि हर सरकारी योजना में ब्राह्मणों को आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए, क्योंकि अगर ब्राह्मण मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा और धर्म व आध्यात्म भी सशक्त होंगे, इसलिए इस विषय पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।

गौरतलब है कि नियाज खान इससे पहले भी अपने अलग और विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रह चुके हैं, उनकी किताब ब्राह्मण द ग्रेट को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी और इससे पहले वे मुसलमानों को शाकाहार अपनाने की सलाह देकर भी बहस छेड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *