मधुमक्खियों से बच्चों को बचाते हुए शहीद हुई बहादुर कंचन बाई सीएम डॉ मोहन यादव ने परिवार को 4 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रानपुर गांव में मधुमक्खियों के हमले से बच्चों की जान बचाने वाली बहादुर महिला कंचन बाई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है और उनके अदम्य साहस को नमन किया है।
आंगनवाड़ी केंद्र पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था, इस दौरान कंचन बाई मेघवाल ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए करीब बीस मासूम बच्चों को तिरपाल और दरी से ढंककर एक एक कर सुरक्षित कमरों में पहुंचाया, लेकिन बच्चों को बचाते बचाते खुद हजारों मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गईं और गंभीर हालत में उन्हें सरवानिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कंचन बाई आंगनवाड़ी में मध्यान्ह भोजन बनाती थीं और जय माता दी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष भी थीं, उनके पति पहले से ही पैरालिसिस से पीड़ित हैं और इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए न केवल कंचन बाई के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है बल्कि बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाने की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *