मेयर फंड पर ब्रेक ने सियासत गरमाई: बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

भोपाल। मध्यप्रदेश में मेयर फंड पर ब्रेक लगने के बाद सियासत तेज हो गई है। सत्ता और विपक्ष ने आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है।

बीजेपी के नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि नगर निगम स्वायत्त संस्था है। वह अपना बजट अपनी सहूलियत के हिसाब से बनाती है। हर बार बजट में कुछ फंड घटाए और कुछ जोड़े जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से ऐसा पत्र क्यों जारी किया गया है। उनका कहना है कि इस मामले पर विमर्श जारी है, उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया का कहना है कि यह सरकार लगातार जनता के हित से जुड़े फैसलों में बदलाव कर रही है। मध्यप्रदेश के नगर निगम पहले से ही घाटे में चल रहे हैं। जनहित के काम ढंग से नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में मेयर को मिलने वाले फंड पर ब्रेक लगने से जनता के काम कैसे होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के मेयर भ्रष्टाचार करके काम चला लेते हैं, जबकि कांग्रेस शासित निगम में पहले से ही सरकार फंड नहीं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *