BREAKING: मुरैना में भरभराकर गिरी मंदिर की छत, प्रसाद लेने गई 3 बच्चियों की मौत, पति-पत्नी समेत 5 गंभीर घायल

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया जब मंदिर की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी और प्रसाद लेने गई तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दंपति और तीन अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा कैलारस तहसील के एहरौली गांव स्थित चामड़ माता मंदिर में उस वक्त हुआ जब श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए मंदिर परिसर में मौजूद थे और अचानक छत का एक हिस्सा गिरने से कई लोग मलबे में दब गए।

मलबे में दबने से तीन बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कैलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मंदिर की छत गिरने की वजह क्या रही और क्या निर्माण में किसी तरह की लापरवाही हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *