भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा बस हादसे को लेकर सियासत गरमा गई है, कांग्रेस ने इस घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या करार देते हुए परिवहन मंत्री से इस्तीफे की मांग की है, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव Kunal Chaudhary ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बिना फिटनेस वाली बसें धड़ल्ले से चल रही हैं और उनकी कोई जांच नहीं हो रही, यहां तक कि सरकारी कार्यक्रमों में भी लोगों को ऐसी ही बसों में जानवरों की तरह भरकर ले जाया जाता है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं
कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है, उन्होंने मांग की कि मृतकों के परिजनों को कम से कम 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो, उन्होंने यहां तक कहा कि कलेक्टर और सांसद पर भी हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि जब तक सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे
इसी दौरान Priyank Kanoongo के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुणाल चौधरी ने तीखा हमला बोला और कहा कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, उन्होंने यह भी कहा कि देशभक्ति और इतिहास से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करना गलत है और समाज को बांटने वाली सोच से कुछ हासिल नहीं होगा
पूरे मामले ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है, जहां एक तरफ कांग्रेस सरकार पर लापरवाही के आरोप लगा रही है, वहीं अब देखना होगा कि इस मामले में सरकार क्या जवाब देती है और आगे क्या कार्रवाई होती है

