बीजेपी में नकद चंदा बंद, अब ऑनलाइन और चेक से ही होगी सहयोग निधि जमा

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सहयोग निधि को लेकर बड़ा फैसला लिया है और अब पार्टी में नकद चंदा पूरी तरह बंद किया जा रहा है, आगे से सहयोग केवल ऑनलाइन ट्रांसफर और चेक के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा, इसी को लेकर आज पार्टी की अहम बैठक हुई जिसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभागीय प्रभारी और जिला प्रभारी शामिल रहे।

कल से यह विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है और पार्टी केवल चेक, आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए सीधे प्रदेश स्तर के खाते में सहयोग राशि लेगी, जिला स्तर पर खातों में पैसा जमा नहीं होगा बल्कि प्रदेश खाते में आने के बाद राशि जिलों तक भेजी जाएगी, यह अभियान 15 मार्च तक चलाया जाएगा।

पार्टी ने साफ किया है कि बीस हजार रुपये या उससे अधिक की कोई भी राशि पैन नंबर के बिना स्वीकार नहीं की जाएगी और चेक से चंदा देने वालों की पूरी सूची तैयार की जाएगी जिसमें दानदाता का नाम, पता, बैंक का विवरण और चेक बुक नंबर दर्ज होगा, सहयोग निधि का यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से शुरू किया जा रहा है, इससे पहले स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के शताब्दी वर्ष पर समर्पण निधि अभियान चलाया गया था जिसमें बड़ी राशि जुटाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *