नीतीश कुमार की रफ्तार फिर तेज: कैबिनेट सेक्रेटेरिएट और मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट की समीक्षा बैठक के साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद पर तस्वीर साफ होने लगी

पटना। नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने पुराने कार्यशैली में लौट आए हैं। कभी विकास कार्यों का निरीक्षण, तो कभी विभागों की समीक्षा—ठीक उसी अंदाज में उन्होंने अब कैबिनेट सेक्रेटेरिएट डिपार्टमेंट और मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट की अहम रिव्यू मीटिंग ली है। प्रशासनिक तैयारियों और योजनाओं की प्रगति को लेकर…

Read More

राबड़ी देवी को नए आवास का आवंटन, बीजेपी बोली—यह सिर्फ सरकारी प्रक्रिया, मोह त्यागना होगा

पटना। बिहार में नई नीतीश सरकार बनने के बाद राजनीतिक हलचल थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास आवंटित किया गया और 22 साल पुराने 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली करने का आदेश जारी होते ही राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई। आरजेडी खेमे में…

Read More

राबड़ी देवी और तेज प्रताप का बंगला खाली कराने का आदेश, तेज प्रताप बोले—शपथ लेते ही बड़ा भाई का घर छीन लिया

पटना। बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार बनते ही राजनीतिक तापमान फिर से तेजी से बढ़ गया है। मंत्रियों को विभाग आवंटित हो चुके हैं और सब अपनी जिम्मेदारियों में जुट चुके हैं, लेकिन इसी बीच मंगलवार को राबड़ी देवी का 22 साल पुराना सरकारी आवास खाली करने का आदेश सामने आते ही राज्य की…

Read More

चुनावी जीत के बाद बीजेपी का बड़ा धन्यवाद डिनर, स्पेशल 45 नेता साझा करेंगे अनुभव, अन्य राज्यों में भी लागू होगा ‘बिहार मॉडल

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है, और इसी ऐतिहासिक सफलता के बाद बीजेपी संगठन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनावी जीत को यादगार बनाने और मेहनत करने वाले नेताओं का सम्मान करने के लिए पार्टी ने अब दिल्ली में एक विशेष ‘थैंक यू डिनर’…

Read More

लालू यादव का बंगला खाली कराने के आदेश पर फिर भड़की रोहिणी आचार्य, बोलीं—सेहत नहीं तो कम से कम राजनीतिक कद का रखें सम्मान

पटना। बिहार की राजनीति एक बार फिर उथल-पुथल से भर गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैसे ही पार्टी की करारी हार और सेहत संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे हैं, ऊपर से एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है। नीतीश सरकार के विभाग ने उनका रावड़ी आवास खाली करने का आदेश जारी कर…

Read More

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का बड़ा आत्ममंथन — दिल्ली में हाईकमान के सामने उम्मीदवार सुनाएंगे हार की पूरी कहानी

पटना।बिहार चुनाव में इस बार राहुल गांधी की यात्रा भी कांग्रेस को जीत नहीं दिला पाई। मतदान से पहले कांग्रेस नेताओं की रैलियों में भारी भीड़ जरूर उमड़ी, लेकिन नतीजे आते ही तस्वीर बिल्कुल उलट दिखी और जनता ने महागठबंधन के साथ-साथ कांग्रेस को भी साफ तौर पर नकार दिया। अब जब हार तय हो…

Read More

नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग से निकले बड़े फैसले — 2030 तक विकसित बिहार का संकल्प

पटना। बिहार में नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों के साथ पहली कैबिनेट बैठक करके आने वाले वर्षों के लिए बड़े और दूरगामी फैसले ले लिए हैं। मंत्री संतोष सुमन के मुताबिक, अगले 5 साल बिहार में उद्योगों के साल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने हर घर को रोजगार देने का…

Read More

बिहार में नए मंत्रियों ने संभाली जिम्मेदारियाँ, विकास को लेकर जनता में जागी नई उम्मीद

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक अहम दिन रहा, जब बिहार भाजपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने उद्योग मंत्री का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ कहा कि वे चुनौतियों से कभी पीछे नहीं हटते और हर मुश्किल को अवसर में बदलना ही उनका स्वभाव है। उन्होंने आश्वासन…

Read More

संविधान दिवस से पहले बिहार में सियासी हलचल तेज

पटना। संविधान दिवस से ठीक पहले बिहार का राजनीतिक माहौल अचानक गर्म हो गया है। सड़क पर चलने वाला हर नागरिक आज संविधान, अधिकारों और राजनीति के असली मायने तलाश रहा है। इसी बीच बिहार भाजपा के अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल का बयान सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है।…

Read More

बिहार कांग्रेस में बवाल के बाद अब नाराज नेताओं की दस्तक दिल्ली में, राहुल गांधी से मिलने की तैयारी – कल से शुरू होगा संविधान बचाओ कार्यक्रम

पटना। बिहार कांग्रेस में जारी गहमागहमी अब दिल्ली की राजनीति को भी गर्माने वाली है। प्रदेश कांग्रेस में टिकट बंटवारे और संगठनात्मक फैसलों को लेकर उठे बवंडर के बीच कई नाराज नेता सोमवार देर रात दिल्ली पहुंच चुके हैं। कांग्रेस कमेटी सदस्य आनंद माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव और करीब आधा दर्जन असंतुष्ट नेताओं ने…

Read More