वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026: मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर एवरस्टोन समूह ने दिखाई गहरी दिलचस्पी, विनिर्माण से लेकर नवीकरणीय ऊर्जा तक बड़े अवसरों पर चर्चा
भोपाल। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 दावोस के दूसरे दिन निवेश और औद्योगिक साझेदारी को लेकर चर्चाओं का सिलसिला तेज हो गया, इसी कड़ी में मंगलवार को मध्यप्रदेश स्टेट लाउंज में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और एवरस्टोन समूह के प्रेसिडेंट व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें मध्यप्रदेश में निवेश और…
