पेंच टाइगर रिजर्व के बफर एरिया में बाघ का खूनी हमला, खेत में काम करने गए किसान की मौत से गांव में फैली दहशत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बाघ ने एक किसान पर हमला कर दिया और मौके पर ही उसकी जान चली गई, जिसके बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया है। यह मामला किशनपुर खमरा गांव…

Read More

New Year पर बदले नियम बने सैलानियों की परेशानी, दमोह के पर्यटन स्थलों से मायूस लौट रहे पर्यटक, जानिए पूरी वजह

दमोह। नए साल के जश्न के लिए दमोह के संग्रामपुर स्थित सिंघौरगढ़, निदान बॉर्डर फॉल और भैंसा घाट जैसे पर्यटन स्थलों पर पहुंचे सैलानी अब निराश होकर वापस लौट रहे हैं। इसकी वजह यह है कि यह पूरा इलाका अब रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आ गया है, जिसके चलते यहां अचानक नियम बदल…

Read More

एमपी सरकार ने फिर लिया कर्ज: आरबीआई के जरिए तीन किस्तों में उठा लोन, चालू वित्त वर्ष में अब तक 53,100 करोड़ का ऋण

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में एक बार फिर कर्ज लिया है और अब तक कुल 53,100 करोड़ रुपये का ऋण उठाया जा चुका है। ताजा तौर पर सरकार ने बाजार से 3,500 करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया है, जो भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से तीन अलग-अलग किस्तों में…

Read More

इंदौर गंदा पानी मामले में बड़ा एक्शन: जोनल अधिकारी और सहायक यंत्री निलंबित, उपयंत्री बर्खास्त, जांच समिति गठित

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मौतों के मामले में आखिरकार बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जोन क्रमांक चार के जोनल अधिकारी और सहायक यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि उपयंत्री को सेवा से बर्खास्त कर दिया…

Read More

मंत्री विजय शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस: वर्तमान साल को विवादित बयानों से जोड़ेंगे या उपलब्धियों से, बोले- आप तय करें

भोपाल। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पहली बार सहारिया जनजातियों को पूरे मध्य प्रदेश में लाभ दिया जा रहा है। पहले यह लाभ केवल 28 जिलों तक सीमित था। अब सामान्य ब्लॉकों में भी सभी आदिवासियों को फायदा मिल रहा है। पीएम आवास योजना के तहत 1 लाख 83…

Read More

‘सुनिए मेरी पुकार जी’ सिंगरौली के हालात की आवाज बनी नन्हीं गायिका, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की भावुक अपील

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक मासूम लेकिन मजबूत आवाज देश तक पहुंच रही है, जो अपनी कला के जरिए पूरे इलाके की पीड़ा बयां कर रही है। यह आवाज है नन्हीं गायिका रूबी तिवारी की, जिसने अपने सुरों के माध्यम से सिंगरौली के ताजा हालात को देश के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखने…

Read More

ब्लैक लिस्टेड भी नहीं कर पाते ठेकेदार, सड़क की बदहाली पर मंत्री का बड़ा बयान, सिस्टम की पोल खुली

मंडला। नेशनल हाईवे 30 पर सड़क निर्माण में गड़बड़ी के मामले में अब प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल खुद सवालों के घेरे में आ गए हैं। सड़क की जर्जर हालत पर बोलते हुए मंत्री ने माना कि टेंडर प्रक्रिया के बाद कई बार अच्छे ठेकेदार मिलते हैं, लेकिन कई बार गड़बड़ ठेकेदार भी मिल जाते हैं,…

Read More

इंदौर में दूषित पानी से फैली बीमारी पर मंत्री ने झाड़ा पल्ला, तुलसी सिलावट बोले– यह हमारा काम नहीं, नगर निगम की जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने और मौतों के मामले पर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। मंत्री ने साफ कहा कि यह उनके विभाग का काम नहीं है और इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की है। भागीरथपुरा इलाके में…

Read More

एमपी कांग्रेस के बाद NSUI में भी घमासान, सेज कॉलेज की नियुक्ति रद्द, जिला अध्यक्ष ने बताया अनाधिकृत और असंवैधानिक

 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के बाद अब कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई में भी नियुक्तियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भोपाल जिले में सेज विश्वविद्यालय की एनएसयूआई कार्यकारिणी को जिला अध्यक्ष ने रद्द कर दिया है और इसे तथाकथित बताते हुए संगठन के खिलाफ बताया है। भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने साफ…

Read More

कार चेकिंग में खुला कैश का राज, डिक्की से बरामद हुए 1 करोड़ 18 लाख रुपये, तीन युवक हिरासत में, इनकम टैक्स को दी गई सूचना

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 1 करोड़ 18 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के…

Read More